जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन एवं भारी भीड़ को देखते हुए जारी निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी विद्यालयों के लिए अगस्त माह में आठ दिनों का अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के समस्त बोर्डों के राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी, वित्तविहीन एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निम्न तिथियों पर अवकाश रहेगा।
अवकाश की तिथियां इस प्रकार हैं:
- 01 अगस्त 2026 (शनिवार)
- 03 अगस्त 2026 (सोमवार)
- 08 अगस्त 2026 (शनिवार)
- 10 अगस्त 2026 (सोमवार)
- 15 अगस्त 2026 (शनिवार)
- 17 अगस्त 2026 (सोमवार)
- 22 अगस्त 2026 (शनिवार)
- 24 अगस्त 2026 (सोमवार)
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) शासन एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस दिन ध्वजारोहण सहित सभी निर्धारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं इस दौरान प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी कार्यालयी कार्य, बोर्ड परीक्षा संबंधी दायित्वों तथा शासन एवं विभाग द्वारा सौंपे गए कार्यों के निर्वहन के लिए विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा जारी आदेश में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।