आठ अगस्त को इज्जतनगर-लालकुआं और बरेली सिटी-पीलीभीत के बीच होगा संचालन
बरेली। उर्स-ए-रजवी में शामिल होने के लिए आने वाले जायरीनों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। आठ अगस्त को दो जोड़ी उर्स मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें इज्जतनगर-लालकुआं-बरेली सिटी और बरेली सिटी-पीलीभीत-इज्जतनगर रेलखंड पर एक-एक फेरा लगाएंगी। रेलवे के इस निर्णय से उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
इज्जतनगर-लालकुआं स्पेशल
05319 इज्जतनगर-लालकुआं उर्स मेला स्पेशल इज्जतनगर से शाम 4:05 बजे रवाना होगी। ट्रेन भोजीपुरा से 4:25 बजे, अटामांडा से 4:34 बजे, देवरनियां से 4:43 बजे, रिक्षा रोड हाल्ट से 4:53 बजे, बहेड़ी से 5:05 बजे, किच्छा से 5:24 बजे और पंतनगर से 5:37 बजे चलेगी। ट्रेन शाम 6:20 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 05320 लालकुआं-बरेली सिटी उर्स मेला स्पेशल लालकुआं जंक्शन से रात 8:30 बजे रवाना होगी। यह पंतनगर से 8:45 बजे, किच्छा से 8:58 बजे, बहेड़ी से 9:16 बजे, देवरनियां से 9:30 बजे, भोजीपुरा से 9:42 बजे और इज्जतनगर से 9:57 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।
बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल
05321 बरेली सिटी-पीलीभीत उर्स मेला स्पेशल बरेली सिटी से शाम 4:05 बजे रवाना होगी। ट्रेन इज्जतनगर से 4:25 बजे, भोजीपुरा से 4:42 बजे, दिबनापुर हाल्ट से 4:55 बजे, सेथल से 5:02 बजे, बिजौरिया से 5:12 बजे, शाही से 5:22 बजे और ललौरीखेड़ा हाल्ट से 5:30 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वापसी में 05322 पीलीभीत-बरेली सिटी उर्स मेला स्पेशल पीलीभीत से शाम 7:35 बजे चलेगी। शाही से 7:52 बजे, बिजौरिया से 8:02 बजे, सेथल से 8:12 बजे, दिबनापुर हाल्ट से 8:18 बजे और भोजीपुरा से 8:32 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे इज्जतनगर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन बरेली सिटी की ओर रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें। उर्स के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्टेशनों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मऊ-बरेली-मऊ परीक्षा विशेष ट्रेन का ठहराव बदला
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 (ग्रुप-डी) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मऊ-बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन के ठहराव में बदलाव किया है। ट्रेन संख्या 05185/05186 का लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर अब दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। नया समय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
रेलवे के अनुसार 05185 मऊ-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन तीन अगस्त से लखीमपुर स्टेशन पर रात 12:35 बजे पहुंचेगी और 12:37 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर रात 1:10 बजे पहुंचेगी और 1:12 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं] वापसी दिशा में 05186 बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चार अगस्त से गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर रात 8:20 बजे पहुंचेगी और 8:22 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन लखीमपुर स्टेशन पर रात 8:51 बजे पहुंचेगी और 8:53 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त ठहराव से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। इससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान सुविधा मिलने की उम्मीद है।