Friday, September 11, 2026

Kasganj:फर्जी इंतजामों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, तीन अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 7, 2026

Kasganj:फर्जी इंतजामों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, तीन अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

नदरई गेट क्षेत्र में छापेमारी, पंजीकृत डॉक्टर व स्टाफ न मिलने पर हुई कार्रवाई

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कासगंज। जिले में अवैध अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में बृहस्पतिवार को नदरई गेट क्षेत्र में संचालित तीन अस्पतालों और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीनों अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया।


नोडल अधिकारी चिकित्सा पंजीकरण डॉ. कुँवर उत्कर्ष यादव के नेतृत्व में टीम ने नदरई गेट स्थित सुमंत कुमार वाली गली में संचालित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, विनायक हॉस्पिटल तथा कौशल अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। जांच में किसी भी संस्थान पर पंजीकृत चिकित्सक अथवा पंजीकृत चिकित्सा स्टाफ मौजूद नहीं मिला। अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन से संबंधित कई गंभीर अनियमितताएं भी पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान कौशल अल्ट्रासाउंड सेंटर में पंजीकृत चिकित्सक के स्थान पर एक टेक्नीशियन द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जाने का मामला सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने इसे पीसीपीएनडीटी अधिनियम का गंभीर उल्लंघन मानते हुए सेंटर के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की।

गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कौशल अल्ट्रासाउंड सेंटर सहित तीनों अस्पतालों को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना मान्यता, निर्धारित मानकों अथवा नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले अस्पतालों, क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.