Friday, September 11, 2026

Kasganj: चोरी से शुरु सिलसिला हथियार और एनडीपीएस तक....चोरी की 10 बाइक के साथ गिरफ्तार पिन्टू की 22 मुकदमों वाली ‘क्राइम कुंडली’ ने चौंकाया

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 9, 2026

Kasganj: चोरी से शुरु सिलसिला हथियार और एनडीपीएस तक....चोरी की 10 बाइक के साथ गिरफ्तार पिन्टू की 22 मुकदमों वाली ‘क्राइम कुंडली’ ने चौंकाया

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

गंजडुंडवारा। कादरगंज रोड स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में पिन्टू उर्फ पिन्टा पुत्र रामनिवास निवासी नगला छेदा की पुलिस फाइल खुली तो उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों का लंबा रिकॉर्ड सामने आया। पुलिस के अनुसार पिन्टू के खिलाफ कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने से लेकर हथियार अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल बताए गए हैं।


गंजडुंडवारा पुलिस ने 8/9 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान कादरगंज रोड स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे से पिन्टू को उसके दो साथियों कासिम पुत्र समसुल हसन निवासी मोहल्ला मंसूर, गंजडुंडवारा और शौकीन पुत्र होतीलाल निवासी नगला प्रीतम, थाना सिकंदरपुर वैश्य के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक तीनों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

10 बाइक की बरामदगी से खुली पुरानी ‘फाइल’

एक तरफ पुलिस की कार्रवाई में चोरी की 10 बाइक बरामद हुईं, तो दूसरी तरफ पिन्टू का पुराना पुलिस रिकॉर्ड भी सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 22 मुकदमे दर्ज हैं।

इन मुकदमों में चोरी, चोरी का माल रखने, मारपीट, आयुध अधिनियम, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और मादक पदार्थों से संबंधित मामले शामिल बताए गए हैं। यानी पिन्टू के खिलाफ दर्ज मामलों का सिलसिला एक-दो घटनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई वर्षों और कई थाना क्षेत्रों तक पहुंचता रहा है।

चोरी से शुरू हुआ सिलसिला, हथियार और एनडीपीएस तक पहुंचा

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पिन्टू के खिलाफ गंजडुंडवारा और अमांपुर थाना क्षेत्रों में चोरी और अन्य मामलों के मुकदमे दर्ज रहे हैं। अमांपुर थाने में उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज बताया गया है।

वर्ष 2020 और 2021 में भी उसके खिलाफ चोरी, चोरी का माल रखने और घर में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज होने का पुलिस रिकॉर्ड में उल्लेख है। एटा के जैथरा और कोतवाली नगर थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ चोरी से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं। इसके अलावा सोरों थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में है।

कासगंज से बाहर तक पहुंचा पिन्टू का पुलिस रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार पिन्टू का आपराधिक इतिहास केवल कासगंज जिले तक सीमित नहीं है। उसके खिलाफ बदायूं के कादरचौक, एटा के जैथरा और कोतवाली नगर, शाहजहांपुर के जलालाबाद और कलान तथा गाजियाबाद के कविनगर थानों में भी मुकदमे दर्ज होने का रिकॉर्ड है।

शाहजहांपुर के जलालाबाद में चोरी, चोरी का माल रखने, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित धाराओं का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है। वहीं कलान थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आयुध अधिनियम से संबंधित मुकदमों का भी रिकॉर्ड बताया गया है।

गाजियाबाद के कविनगर थाने में दर्ज एक मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 376डी तथा पॉक्सो अधिनियम से संबंधित धाराओं का भी पुलिस रिकॉर्ड में उल्लेख है।

22 मुकदमों के बाद फिर 10 बाइक का मामला

पिन्टू के खिलाफ दर्ज मुकदमों की लंबी सूची के बीच अब 10 चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी ने पुलिस की जांच को और महत्वपूर्ण बना दिया है। पुलिस बरामद बाइकों के चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि ये वाहन किन-किन स्थानों से चोरी किए गए थे।

जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि क्या बरामद 10 मोटरसाइकिलें अलग-अलग चोरी की घटनाओं से जुड़ी हैं और क्या इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर संभावित साथियों, चोरी के अन्य वाहनों और उन्हें खपाने के तरीके के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पिन्टू उर्फ पिन्टा का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0स0 -244/21धारा 379/411 भादवि थाना अमापुर जिला कासंगंज 

2. मु0अ0स0 246/21 3/25 आयुध अधि0 थाना अमापुर जिला कासगंज 

3. मु0अ0स0 258/18 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज 

4. मु0अ0स0 249/24  धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज 

05 मु0अ0स0 590/20 धारा 379/411 भादवि थाना कासगंज जिला कासगंज 

6. मु0अ0स0 262/24 धारा 317(2)(5)/318(4)/336/(6)/338/340(2) बीएनएस थाना सहावर जिला कासगंज 

7. मु0अ0स0 166/24 धारा 317(2)(5) बीएनएस  थाना सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज 

8. मु0अ0स0 180/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस  थाना सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज 

9. मु0अ0स0 281/25  धारा 303(2)/317(2) बीएनएस सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज

10 मु0अ0स0 45/26 धारा निल बीएनएस सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज

11. मु0अ0स0 60/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज

12. मु0अ0स0 231/23 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सोरो कासगंज 

13. मु0अ0स0 65/20 धारा 102/41 सीआरपीसी 411 भादवि  थाना सुन्नगढी जिला कासगंज 

14 मु0अ0स0.62/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस – थाना कादर चौक बदायूं 

15 मु0अ0स0.516/21 धारा 380/411/457 भादवि थाना जैथरा  एटा 

16 मु0अ0स0555/21  धारा 380/411/457 भादवि थाना जैथरा  एटा

17 मु0अ0स0मु0अ00 997/18 धारा 379/411/420 भादवि थाना कोतवाली नगर जिला एटा 

18 मु0अ0स0  मु0अ0स0 706/2020 धारा 411/413/420/467/468/471 भादवि  थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर 

19.मु0अ0स0 522/20  धारा 307/34 भादवि  थाना कलान जिला शाहजहापुर 

20 . मु0अ0स0 523/22 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना कलान जिला शाहजहापुर 

21 मु0अ0स0 1219/19 धारा 363/376डी भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना कवि नगर  जिला  गाजियाबाद 

22 मु0अ0स0 216/26 धारा 317(5)/345 बीएनएस व 35(1)/106 बीएनएसएस थाना गंजडुण्डवारा कासगंज 

फिलहाल गंजडुंडवारा पुलिस की इस कार्रवाई में 10 चोरी की बाइक की बरामदगी, तीन गिरफ्तारियां और पिन्टू के खिलाफ दर्ज 22 मुकदमों का पुलिस रिकॉर्ड पूरे मामले को खासा चर्चित बना रहा है। अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि इन 10 बाइकों के पीछे चोरी का नेटवर्क कितना बड़ा है और पूछताछ में इसके कितने चेहरे सामने आते हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.