Friday, September 11, 2026

Kasganj: सपा के जिला कार्यालय पर पीडीए जन पंचायत में हुआ जनसंवाद, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 11, 2026

Kasganj: सपा के जिला कार्यालय पर पीडीए जन पंचायत में हुआ जनसंवाद, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान

पीडीए की एकजुटता से ही सामाजिक न्याय और समान भागीदारी संभव: पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कासगंज। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पीडीए जन पंचायत के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छोटी-छोटी जातियों को सम्मान देने के साथ ही उन्हें राजनीतिक पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में दक्ष प्रजापति जयंती मनाए जाने से प्रजापति समाज में पार्टी के प्रति विश्वास और जुड़ाव मजबूत हुआ है।


दयाराम प्रजापति ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में छोटी जातियों की महत्वपूर्ण संख्या है। ऐसे में इन समाजों की राजनीतिक भागीदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पीडीए की एकजुटता ही सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की मजबूत आधारशिला है।


उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जरूरत की कई वस्तुओं पर टैक्स का बोझ बढ़ने से महंगाई का असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है और स्कूलों के बंद होने से गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह के बहकावे और भ्रम में न आने तथा अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

पूर्व एमएलसी ने कहा कि हालिया चुनावी परिणाम जनता के बदलते राजनीतिक रुझान का संकेत हैं और आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों से सपा से मजबूती से जुड़ने तथा अपने-अपने बूथ को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय न रहें, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर पीडीए, सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की बात घर-घर तक पहुंचाएं।

सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में धीरेन्द्र सिंह तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र चन्द्रा एवं सपा जिला महासचिव विनय कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर प्रवेन्द्र राना, ओमशिव मिश्रा, सोरन सिंह वघेल, विनीत कुमार सविता, निर्दोष तिवारी, मुनेन्द्र शाक्य, अविनाश राजपूत, विनोद वघेल, दिनेश शाक्य, गिरीश बाबू यादव, रतन सिंह, राकेश प्रजापति, अहसाब हुसैन, सोनू भण्डारी, कुंवरपाल वघेल, विशाल कश्यप, तरुण प्रसाद मैसी, अमित राजपूत, रामनिवास, विपिन यादव, ओमकार सिंह, विश्नलाल, रामप्रकाश, नाथूराम, महाराज सिंह, राहुल प्रजापति, डा. अमित कुमार दास, बृजनंदन गोला, गुलशन प्रजापति, अमर सिंह, हरीश कुमार, बंटी प्रजापति, यादराम, अजय कुमार, रवेन्द्र सिंह, जीशान, शुभम कुमार, प्रमोद कुमार, प्रेमकुमार प्रजापति, अशोक कुमार प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, बाबूराम गोला, आशाराम, रामकिशोर, बादल प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, विजय कुमार प्रजापति, यशपाल प्रजापति, अमित कुमार, रोहित, यतेन्द्र कुमार और दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.