Friday, September 11, 2026

पटियाली बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, नाव से लिया हालात का जायजा

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 11, 2026

पटियाली बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, नाव से लिया हालात का जायजा

मूजखेड़ा और नगला हंसी में ग्रामीणों को बांटी, राहत सामग्री, पेयजल, राशन और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मंगलवार को तहसील पटियाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम मूजखेड़ा एवं नगला हंसी का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ के हालात का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नाव में बैठकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं तथा प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत व्यवस्थाओं की जानकारी ली।



इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरती जाए और ग्रामीणों को पेयजल, राशन, दवाइयों समेत सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।


जिलाधिकारी ने आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, स्टीमर और आवश्यक बचाव दल की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा टीम और पशु चिकित्सकों की टीम को लगातार क्षेत्र में निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों और पशुओं के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी आतिश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद नासिर, तहसीलदार राम नयन, नायब तहसीलदार रोहित सक्सैना सहित खंड विकास अधिकारी, सिंचाई, राजस्व व संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.