Friday, September 11, 2026

पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की दस्तक, 157 मरीजों की हुई जांच

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 11, 2026

पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की दस्तक, 157 मरीजों की हुई जांच

नगला खना और नगला जयकिशन में लगाए स्वास्थ्य शिविर, त्वचा रोग और बुखार के मरीजों की संख्या निकली अधिक

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

पटियाली। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाढ़ के चलते जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रमण और मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य टीमों ने शिविर लगाकर मरीजों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।


नगला जयकिशन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 45 मरीजों की जांच की गई। इनमें 20 मरीज त्वचा संबंधी समस्या, 15 मरीज बुखार तथा 10 मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित मिले।

इसी तरह नगला खना में स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाकर कुल 112 मरीजों का परीक्षण किया। इनमें 71 मरीज त्वचा रोग, 12 बुखार, आठ मरीज एलएम तथा 21 मरीज अन्य समस्याओं से पीड़ित पाए गए। टीम ने मरीजों को आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जलभराव के कारण फैलने वाली बीमारियों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। ग्रामीणों को दूषित पानी से बचने, साफ-सफाई रखने और किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.