जागरण टुडे, मथुरा।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को बलदेव विधानसभा क्षेत्र के राया और अकोस मंडल में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोनों यात्राओं में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
राया मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बलदेव विधायक पूरन प्रकाश मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक मनीषा पाराशर और महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रियंका उपाध्याय भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राया मंडल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय ने की।
इस दौरान मंडल प्रभारी सुरेश तरकर, राया चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल, अनिल रावत, शैलू चौधरी, मंडल महामंत्री मोहित अग्रवाल, हरिओम चौधरी और समाजसेवी भूपेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, अकोस मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर रहे। यात्रा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयपाल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष निहाल सिंह आर्य, जिला उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह, अकोस मंडल अध्यक्ष लाखेद्र, एन.पी. सिंह भरंगर, शैक्षिक प्रकोष्ठ के चंद्रवीर, प्रमोद भरंगर और महेश सिकरवार प्रमुख रूप से शामिल हुए।
दोनों मंडलों में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे और जिला महामंत्री आकाश चौधरी की भी उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान के लिए जागरूक करने का संदेश दिया।