पटियाली, राहुल गुप्ता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल पटियाली की ओर से श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में करीब 1500 देशभक्त नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा तहसील परिसर स्थित शहीद महावीर सिंह राठौर पार्क पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर पार्क की साफ-सफाई की। इसके बाद शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. नीरज किशोर मिश्रा रहे। उन्होंने राष्ट्रभक्ति, तिरंगे के सम्मान और जनभागीदारी के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिला मंत्री डॉ. शिवप्रताप सिंह, जिला सह-कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, शिशुपाल सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष समर सिंह गौर, जिला पंचायत सदस्य आराम सिंह शाक्य, मंडल महामंत्री अवधेश पांडेय, ध्रुव भदौरिया, अम्बुज द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष सतेंद्र गुप्ता (बंटू), अंकित चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में मंडल अध्यक्ष समर सिंह गौर ने अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रशासन एवं यात्रा में शामिल जनसमूह का आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिसके चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।