Friday, September 11, 2026

Kasganj: ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात पार, दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोना ले उड़े चोर

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 15, 2026

Kasganj: ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात पार, दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोना ले उड़े चोर

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में शनिवार सुबह ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात सामने आने से सनसनी फैल गई। चोरों ने कैनरा बैंक के पास स्थित राधिका ज्वेलर्स का शटर तोड़कर करीब दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए।

ग्राम राजा रिजोला निवासी आदित्य वर्मा पुत्र कौशल वर्मा की कैनरा बैंक के पास राधिका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देखा। इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी गई। सूचना मिलते ही आदित्य मौके पर पहुंचे और दुकान के अंदर जाकर देखा तो आभूषण गायब थे।

दुकान स्वामी के मुताबिक चोर दुकान से करीब दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना हुई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.