पटियाली, राहुल गुप्ता। आरपीएस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अवदेश दूबे ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि विवेक कुमार ने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों के हाथों में है। युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि अवदेश दूबे ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर प्रयास और तकनीकी ज्ञान को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। इसके साथ ही कोर्स पूरा कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
समापन पर संस्थान के संस्थापक कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान गौरव प्रकाश गुप्ता, गौरव पांडे, अमन चौहान, संजीव चौहान, ओमकार दीक्षित, अंकित द्विवेदी, गौरव तिवारी, गोपाल दीक्षित, वैभव वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, श्याम मोहन उपाध्याय, दुष्यंत शर्मा, सुमंत शर्मा, सत्येंद्र द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा, शगुन गौतम आदि मौजूद रहे।