कासगंज, अंकित पंडित। परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति आवास विकास की ओर से हरियाली तीज का कार्यक्रम चाचा रेस्टोरेंट में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन गीतों, मल्हार और नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरती चौधरी और बिंदु मिश्रा रहीं। जिला अध्यक्ष सरिता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सावन गीतों और नृत्य प्रतियोगिता में स्वाति त्रिपाठी ने प्रथम, दीक्षा भारद्वाज ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कैटवॉक प्रतियोगिता में लक्ष्मी पाठक विजेता रहीं।
कार्यक्रम में खुशबू शर्मा, क्षमा पांडेय, छाया दीक्षित, संध्या, श्वेता, ज्योति, मोनिका, रविवाला, कंचन, लक्की, अर्चना, नमिता, कुसुमलता, रिद्धि और रीना सहित समिति की अन्य बहनें उपस्थित रहीं। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया।