Friday, September 11, 2026

Kasganj: गगन के स्टीकर लगी सियाज का पीछा कर रोकने का आरोप, हथियार दिखाकर हत्या की धमकी

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 17, 2026

Kasganj: गगन के स्टीकर लगी सियाज का पीछा कर रोकने का आरोप, हथियार दिखाकर हत्या की धमकी

नदरई गेट पर कार रोककर गगन यादव को तलाशने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत; 112 पर सूचना के बाद चौकी पहुंचे तो पुलिस पर अभद्रता के आरोप

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कासगंज, राहुल गुप्ता। लखनऊ में मां वीरांगना अवंतीबाई लोधी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कासगंज लौट रहे लोगों की सियाज कार का कथित रूप से पीछा कर नदरई गेट स्थित कल्याण सिंह चौक पर रोकने और उसमें सपा नेता गगन यादव को तलाशने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पीछा करने वालों पर हथियार दिखाकर धमकाने और कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।

अलीगढ़ जनपद के अतरौली तहसील क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी आकाश पुत्र क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि वह गगन यादव समेत अन्य लोगों के साथ कई गाड़ियों से लखनऊ गए थे। लौटते समय उनके साथी सियाज कार से एटा होते हुए कासगंज आ रहे थे। कार पर गगन का स्टीकर लगा हुआ था। आरोप है कि रात करीब पौने 12 बजे मिरहची के पास से कुछ स्कार्पियो सवार लोगों ने कार का पीछा शुरू कर दिया।

आकाश के मुताबिक, नदरई गेट स्थित कल्याण सिंह चौक पर पीछा कर रहे लोगों ने कार को रुकवा लिया। आरोप है कि चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया, जबकि चार लोगों ने कार को लॉक कर दिया। गगन के कार में नहीं मिलने पर आरोपितों ने उसके बारे में पूछताछ की और जान से मारने की धमकी दी। भयभीत होकर साथी खेतों की ओर भाग गए और 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया।

चौकी पहुंचने पर पुलिस पर अभद्रता का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 112 की सूचना के बाद पुलिस चौकी पहुंचने पर उन्होंने नामजद एपीएस के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी गई। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने भी गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी।

बाद में अतरौली से गाड़ी मंगाकर तहरीर थाने में दी गई और संबंधित लोग वहां से चले गए। सियाज कार पुलिस के कब्जे में बताई जा रही है। आकाश का कहना है कि यदि गगन कार में मौजूद होता तो उसकी हत्या हो सकती थी। उसने मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। उसका दावा है कि 112 पर की गई कॉल और पुलिसकर्मियों से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उसके पास सुरक्षित है।

पूर्व विधायक पर फायरिंग से भी जोड़ा मामला

आकाश ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में डिबाई की पूर्व विधायक अनीता लोधी कासगंज में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं। प्रचार के दौरान अमांपुर रोड पर एपीएस अखिलेश प्रताप उर्फ गब्बर द्वारा फायरिंग किए जाने का भी उसने दावा किया। आकाश का आरोप है कि उसी पक्ष के लोगों ने गगन यादव की हत्या का प्रयास किया है।

पुलिस ने फायरिंग के आरोप को बताया बेबुनियाद

कोतवाली कासगंज के निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल जगह-जगह तैनात है। फायरिंग के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे बेबुनियाद हैं। उनकी गाड़ी खराब हो गई थी, जिसे वे छोड़ गए हैं। मामले में तहरीर मिली है और उसके आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.