Friday, September 11, 2026

Kasganj: भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के विरोध ने लेखपालो का थाना समाधान दिवस के बहिष्कार का एलान

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 21, 2026

Kasganj: भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के विरोध ने लेखपालो का थाना समाधान दिवस के बहिष्कार का एलान

एसीओ की कथित अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में तहसील पर धरना देंगे लेखपाल

जागरण टुडे, कासगंज

सहावर,अनवर खान। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने 22 अगस्त को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के बहिष्कार का एलान किया है। इस संबंध में संघ की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच कराने और लेखपाल संवर्ग को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

तहसील अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि फील्ड में कार्यरत लेखपालों के खिलाफ एसीओ की ओर से की जा रही कथित गलत और अनुचित ट्रैप कार्रवाई से लेखपाल संवर्ग में आक्रोश और असुरक्षा की भावना है। उन्होंने कहा कि संघ भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष एवं वैधानिक कार्रवाई का समर्थन करता है, लेकिन नियम विरुद्ध और अनुचित कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

ज्ञापन में अयोध्या जिले की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्ष दीप के साथ हुई घटना का भी उल्लेख किया गया है। संघ का दावा है कि उपलब्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने का कोई स्पष्ट तथ्य प्रतीत नहीं होता। संघ ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई समाप्त करने तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

संघ के मुताबिक प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश के क्रम में प्रदेश की सभी तहसीलों के लेखपाल 22 अगस्त को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। सहावर तहसील के लेखपाल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक तहसील परिसर में मौजूद रहकर एसीओ की कथित अनुचित एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में धरना देंगे।

इस दौरान पंकज यादव, कुलदीप शर्मा, दीपक भारद्वाज, प्रियांशी, अनुराधा, सरता यादव, अनीता सोलंकी, अनुराधा दीक्षित, रश्मि सिंह, प्रियांशी माहेश्वरी, रविकांत दीक्षित, राजेश यादव, जिक्रूलहासन, अमित, कमल गौतम आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.