Friday, September 11, 2026

Kasganj: चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल चोरी, शोक में आए रिश्तेदारों के फोन पर देर रात चोरों ने किया हाथ साफ

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 25, 2026

Kasganj: चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल चोरी, शोक में आए रिश्तेदारों के फोन पर देर रात चोरों ने किया हाथ साफ

जागरण टुडे, कासगंज

सदर कोतवाली क्षेत्र के मामो गांव में जनपद न्यायालय के सामने स्थित एक मकान से सोमवार और मंगलवार की रात अज्ञात चोर चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के लोग थकान के चलते सो रहे थे। सुबह जागने पर मोबाइल गायब मिले तो चोरी की जानकारी हुई।

जानकारी के अनुसार, फरीदा गोकुल थाना एका, जनपद फिरोजाबाद निवासी उदयवीर पुत्र पातीराम और एटा जनपद के नगला कदम निवासी चंद्रप्रभा पत्नी रवी, मामो निवासी सुरेंद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि के रिश्तेदार हैं। सुरेंद्र सिंह का निधन बीते 18 जुलाई को हुआ था। दोनों उनके घर शोक में शामिल होने के लिए आए हुए थे।

वही परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार की रात दोनों मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगे हुए थे। रात में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और चार्जिंग पर लगे दोनों मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। सुबह उठने पर मोबाइल गायब मिले तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। परिजनों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.