जागरण टुडे, बरेली।
आगामी त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कासगंज और मथुरा छावनी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05307/05308 कासगंज-मथुरा छावनी-कासगंज का संचालन 27 अगस्त से 19 सितंबर के बीच कुल 11 ट्रिप में किया जाएगा। इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।
विशेष ट्रेन 27 से 29 अगस्त, तीन से पांच सितंबर, 14 और 15 सितंबर तथा 17 से 19 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। गाड़ी संख्या 05307 कासगंज से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर मारहरा, अगसौली, सिकंदरा राव, रति का नगला, हाथरस जंक्शन, मेण्डू, हाथरस सिटी, मुरसान, सोनाई और राया होते हुए दोपहर 12:15 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05308 मथुरा छावनी से शाम पांच बजे चलेगी। यह राया, सोनाई, मुरसान, हाथरस सिटी, मेण्डू, हाथरस जंक्शन, रति का नगला, सिकंदरा राव, अगसौली और मारहरा होते हुए रात 7:50 बजे कासगंज पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन में होंगे 14 कोच
रेलवे के अनुसार विशेष ट्रेन में 12 सामान्य कोच/चेयर कार और दो एसएलआर समेत कुल 14 आईसीएफ कोच होंगे। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विशेष ट्रेन के संचालन से कासगंज, हाथरस और मथुरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।