Friday, September 11, 2026

सोरोंजी जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से भिड़ी, तीन की मौत; 23 घायल

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 31, 2026

सोरोंजी जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से भिड़ी, तीन की मौत; 23 घायल

कांतौर गांव में तड़के हुआ भीषण हादसा, मौके पर मची चीख-पुकार; सात बच्चों समेत 23 श्रद्धालु घायल

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के करौली जनपद से तीर्थनगरी सोरोंजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।


हादसे में पिकअप सवार सात बच्चे, आठ महिलाएं और आठ पुरुष समेत कुल 23 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत-बचाव में जुट गए।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं का दल राजस्थान के करौली से सोरोंजी की तीर्थयात्रा पर जा रहा था, लेकिन कांतौर गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.