Friday, September 11, 2026

छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 1, 2026

छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

जागरण टुडे, बिल्सी

तहसील क्षेत्र के बमेढ़ गांव निवासी कक्षा पांच के छात्र अंकित यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिमर्रा भोजपुर चौराहा स्थित निजी क्लीनिक को सील कर दिया। छात्र के परिजनों ने निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की।

बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते रविवार शाम बमेढ़ निवासी अंकित यादव की अचानक हालत बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुसार, उसे उपचार के लिए सिमर्रा भोजपुर चौराहा स्थित निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान छात्र की हालत और बिगड़ गई।

इसके बाद परिजन छात्र को बिल्सी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने निजी क्लीनिक संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया।

स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक किया सील

मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वेद महि हेल्थ केयर क्लीनिक को सील कर दिया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्लीनिक पर उपचार के दौरान किन परिस्थितियों में छात्र की हालत बिगड़ी और मौत कैसे हुई, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार बदन सिंह और पुलिस बल भी मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में निजी क्लीनिकों की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.