Friday, September 11, 2026

शिवपाल यादव ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, बोले- यूपी में बनेगी सपा सरकार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 2, 2026

शिवपाल यादव ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, बोले- यूपी में बनेगी सपा सरकार

अमित कुमार, एटा

जागरण टुडे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार को एटा पहुंचे। शहर के गांधी मार्केट स्थित शाह पैलेस में उन्होंने सपा नेता शराफत हुसैन काले के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता हाजी अब्दुल अजीज के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

शिवपाल यादव के एटा पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, नेता और समर्थक शाह पैलेस पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उनके साथ मुलाकात की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को लेकर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबेरी, पूर्व सांसद कैलाश यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव, जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता मंजीत यादव, सुनील यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से लगातार संवाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करें।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.