मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ऋण योजना के तहत इच्छुक लाभार्थियों को योजना की जानकारी देने और निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए पांच सितंबर को ऋण आवेदन कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा।
कैंप में इच्छुक लाभार्थियों को योजना की पात्रता, ऋण प्रक्रिया और आवेदन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही पात्र लोगों को मौके पर ही निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी जाएगी।
इच्छुक लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने स्मार्टफोन और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचें। कैंप में योजना की जानकारी लेने के साथ ऑनलाइन आवेदन का लाभ उठाया जा सकता है।
प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक लाभार्थियों से समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।