Friday, September 11, 2026

अवागढ़ में विधायक ने फीता काटकर रवाना की श्रीकृष्ण शोभायात्रा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 4, 2026

अवागढ़ में विधायक ने फीता काटकर रवाना की श्रीकृष्ण शोभायात्रा

जागरण टुडे, अवागढ़

एटा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अवागढ़ नगर में सर्वसमाज की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दर्जनों आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।

शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर मेला संरक्षक अवागढ़ किला के युवराज ऋषिराज सिंह, अध्यक्ष उमेश वर्मा सराफ, आयोजक शिव प्रताप सिंह अंशू, राजेश सिंह सरानी, प्रवीन ठाकुर, धर्मपाल सिंह टुल्लन, धर्मेंद्र पाल सिंह राजू, अमित जैन मंगी, डॉ. संजीव वार्ष्णेय बंटी, पंकज गुप्ता और प्रशांत यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, रामजी लाल राजपूत और हरि सिंह बघेल भी मौजूद रहे।


आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी दर्जनों विशाल और आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। काली अखाड़ा के प्रदर्शन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। भगवान द्वारिकाधीश को भव्य रथ पर विराजमान कराया गया। रथ के साथ पंडित कृष्ण गोपाल पाराशर, बबलू ठाकुर और नीटू शर्मा मौजूद रहे।

थाना अवागढ़ से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आयोजन समिति का स्वागत किया। भगवान द्वारिकाधीश का रथ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और आरती उतारकर दर्शन किए। लोगों ने भगवान का आशीर्वाद लिया।

शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग झांकियां देखने के लिए जुटे रहे। जन्माष्टमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा को लेकर नगर में दिनभर उत्साह बना रहा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.