Friday, September 11, 2026

Kasganj: डॉ. भीमराव आंबेडकर की आपत्तिजनक AI फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 9, 2026

Kasganj: डॉ. भीमराव आंबेडकर की आपत्तिजनक AI फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

बहुजन समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप, शिकायत पर सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने दर्ज किया केस

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

डॉ. भीमराव आंबेडकर की कथित रूप से AI/एडिटिंग के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पटियाली के मोहल्ला कटरा राजा साहब निवासी धवल सिंह पुत्र स्व. रन सिंह की तहरीर पर समसपुर तराई निवासी पुष्पेंद्र पुत्र शुगर सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में धवल सिंह, निवासी कटरा राजा साहब, पटियाली ने आरोप लगाया कि आरोपी ने भारत के संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो को कथित तौर पर AI/एडिटिंग के जरिए आपत्तिजनक रूप में परिवर्तित कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। आरोप है कि पोस्ट में डॉ. आंबेडकर के प्रति अपमानजनक भावना प्रदर्शित हुई, जिससे बहुजन समाज की भावनाएं आहत हुईं और लोगों में आक्रोश व्याप्त हुआ।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और फोटो का स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने जांच में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं बनती पाए जाने पर उनके तहत भी कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति और उसके प्रसार से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.