Friday, September 11, 2026

शाहजहांपुर: साक्षरता दिवस पर भोर फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 9, 2026

शाहजहांपुर: साक्षरता दिवस पर भोर फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक

शैलेंद्र पांडेय, शाहजहांपुर

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर भोर फाउंडेशन की ओर से कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भोर फाउंडेशन की टीम ने नुक्कड़ नाटक के साथ की। नाटक के माध्यम से अभिभावकों को साक्षरता के महत्व और बच्चों की शिक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।


इस अवसर पर भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई।

स्वाति सिंह ने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है। अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजना चाहिए और उनकी शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने ‘स्कूल चलें हम’ के नारे पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ समाज के विकास के लिए भी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का संदेश दिया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.