Friday, September 11, 2026

Kasganj: यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 10, 2026

Kasganj: यूजीसी आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

एसबीआर इंटर कॉलेज मैदान से पैदल मार्च कर पहुंचे एसडीएम कार्यालय, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जागरण टुडे, कासगंज

पटियाली, राहुल गुप्ता। यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने पटियाली में प्रदर्शन किया। अमन चौहान के नेतृत्व में समाज के लोग एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक की मांग उठाई।


प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार पटियाली को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लिया जाए। साथ ही आरक्षण व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए जाने की मांग की गई। उन्होंने यूजीसी को लेकर अपनी आपत्तियां जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

इस दौरान अमन चौहान, हिमांशु चौहान, दीपक वैश्य, सचिन गौर, अंकित चौहान, अतुल पाठक, प्रशांत राठौड़, सानू गुप्ता, शिवा गौर, नीतीश चौहान, संजीव चौहान, प्रधान शिवांक चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.