सहावर, अनवर खान। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व सपा विधायक नजीबा खान जीनत की पुत्री नाशी खान का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने क्षेत्र में जगह-जगह केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।
सहावर, गंजडुंडवारा, सिढपुरा, पटियाली, दरियावगंज, भरगैन सहित गंगा पार तराई क्षेत्र के कई गांवों में समर्थकों ने आयोजन कर नाशी खान के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
जन्मदिन के अवसर पर नाशी खान को बधाई देने के लिए समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उनके आवास पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं सोशल मीडिया और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से भी शुभकामनाएं दी गईं।
गंजडुंडवारा की सब्जी मंडी में मोहम्मद रफीक उर्फ पप्पी, बहरोजपुर छितारा में प्रधान अलीमुद्दीन, धर्मपुर में भाई सिंह कश्यप, दरियावगंज में विजय सिंह यादव और कादरगंज में अफजल हुसैन के नेतृत्व में समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रमों में स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।