प्रतिभा और हुनर दिखाने वाली महिलाओं को मिलेगा मंच, ब्यूटी व मेकअप क्षेत्र की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की तैयारी
शहर में पहली बार महिलाओं की प्रतिभा और ग्लैमर को मंच देने के लिए ‘क्वीन ऑफ शाहजहांपुर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पांच अक्टूबर को गांधी भवन सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाएं अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ब्यूटी और मेकअप के क्षेत्र में काम कर रहीं प्रतिभाशाली महिलाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही ऐसी महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है, जो अपनी पहचान बनाने के लिए आगे आना चाहती हैं।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आयोजकों का कहना है कि मंच पर प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। समय से आवेदन करने वाली प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
कार्यक्रम में ग्लैमर और मेकअप जगत से जुड़े कलाकारों की भी विशेष मौजूदगी रहेगी। सेलिब्रिटी कलाकार सिद्धार्थ डंडा, मेकअप आर्टिस्ट आदित्य आर्य, प्राची श्रीवास्तव और एंकर ऋषभ वर्मा कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी से आयोजन को और आकर्षक बनाने की तैयारी है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों में भी उत्साह है। प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ ही ब्यूटी और मेकअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
प्रतियोगिता में शामिल होने की इच्छुक महिलाएं 9026112026, 7880947603 और 7985352087 मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय से आवेदन करने की अपील की है।