Monday, September 14, 2026

हिंदी के प्रचार-प्रसार और नई पहल के लिए गंजडुंडवारा के शिक्षक अलीम रजा सम्मानित, क़ौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ ने दिया राष्ट्रीय भाषा अवार्ड

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 14, 2026

हिंदी के प्रचार-प्रसार और नई पहल के लिए गंजडुंडवारा के शिक्षक अलीम रजा सम्मानित, क़ौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ ने दिया राष्ट्रीय भाषा अवार्ड

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के गालिब इंस्टीट्यूट में क़ौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ, इंडिया की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे के शिक्षक अलीम रजा को राष्ट्रीय भाषा अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और नई पहलों के लिए गोल्ड मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में संघ के सरपरस्त जियाउर्रहमान सिद्दीकी ने हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी और उर्दू के संगम पर विस्तार से चर्चा की। हरियाणा साहित्यिक एवं संस्कृति एकेडमी के डॉ. जितेंद्र परवाज ने शायराना अंदाज में हिंदी-उर्दू साहित्य पर विचार रखे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अरबी-फारसी विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर सालेहा रशीद ने हिंदी और उर्दू साहित्य की पुस्तकों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विजेंद्र कुमार कसाना ने संघ की ओर से किए जा रहे साहित्यिक कार्यों और प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वासिल अली गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय भाषा पुरस्कार प्रत्येक वर्ष ऐसे शिक्षकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने भाषा एवं साहित्यिक गतिविधियों के शिक्षण, पाठ्यक्रम विकास, भाषा नवाचार, भाषा प्रचार-प्रसार और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

समारोह में महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर जियाउर्रहमान सिद्दीकी, प्रोफेसर सालेहा रशीद और डाइट प्रवक्ता चंदौली अजहर सईद ने पुरस्कार प्रदान किए। इसी क्रम में पीएम श्री संविलियन विद्यालय अल्हैपुर, गंजडुंडवारा के शिक्षक अलीम रजा को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और नई पहल के लिए राष्ट्रीय भाषा अवार्ड (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वासिल अली गुर्जर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.