Tuesday, September 15, 2026

शाहजहांपुर: स्कूल की बाउंड्री वॉल तोड़ी, धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 14, 2026

शाहजहांपुर: स्कूल की बाउंड्री वॉल तोड़ी, धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जागरण टुडे, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के अली अकबरपुर नवादा गांव स्थित विद्यालय में घुसकर बाउंड्री वॉल तोड़ने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर सुनपरिया मढ़ी के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, विद्यालय में दोबारा अपराध करने के आरोप में मुकेश पुत्र कृष्णपाल उर्फ खुर्रम और सर्वेश उर्फ लौडू पुत्र रविंद्र निवासी अली अकबरपुर नवादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि पांच लोग एकराय होकर विद्यालय में घुसे और बाउंड्री वॉल तोड़ दी। इसके बाद हथियारों से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बीएनएस की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में जैतीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 129/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 324(4), 131, 333, 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी मुकदमा अपराध संख्या 119/2026 दर्ज है।

मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए

पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को सुनपरिया मढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सूरज पाल पचौरी, कांस्टेबल रोहित रावत और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.