Tuesday, September 15, 2026

पटियाली मे गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में स्थापित हुईं गणेश प्रतिमाएं, भव्य शोभायात्रा ने किया कस्बे का भ्रमण

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 15, 2026

पटियाली मे गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में स्थापित हुईं गणेश प्रतिमाएं, भव्य शोभायात्रा ने किया कस्बे का भ्रमण

जागरण टुडे, कासगंज

पटियाली, राहुल गुप्ता। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और मंदिरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं विधि-विधान से स्थापित की गईं। मुख्य बाजार स्थित गोपाल जी महाराज मंदिर में भगवान गणेश की आदमकद प्रतिमा वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन के साथ स्थापित की गई। इसके अलावा मोहल्ला चौक, गंगा महारानी, रंगजी मंदिर सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हुई। गोपाल जी महाराज मंदिर समिति की ओर से मुख्य बाजार में विशेष सजावट भी की गई।


गंजडुंडवारा रोड स्थित गंगा महारानी मंदिर से भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. शिवप्रताप सिंह तथा सेंट केएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक एसके गौर ने भगवान गणेश की प्रतिमा का तिलक कर और पुष्पमाला पहनाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा मुख्य बाजार, मोहल्ला चौक, नरदोली रोड, बिजलीघर, मिश्राना, सहन, सर्राफा और अलीगंज रोड सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान गणेश के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा के आयोजन में अर्चित वार्ष्णेय अध्यक्ष, अभय वार्ष्णेय उपाध्यक्ष, रियंक वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, सत्यम वार्ष्णेय सहकोषाध्यक्ष, आशीष वार्ष्णेय व सिंटू राठौर संरक्षक, अंश गुप्ता व तनिष्क वार्ष्णेय महामंत्री, हर्ष वार्ष्णेय शोभायात्रा प्रमुख, लक्ष्य वार्ष्णेय व्यवस्था प्रमुख, चिराग वार्ष्णेय सह व्यवस्था प्रमुख, कान्हा वार्ष्णेय व राजा वार्ष्णेय मंत्री की भूमिका में रहे। इस अवसर पर सचिन वार्ष्णेय, बबलू गुप्ता, भक्ति मोहन, हिमांशु, नीरज, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.