Wednesday, October 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी मीरगंज में रक्तदान शिविर, 23 लोगों ने किया रक्तदान

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी मीरगंज में रक्तदान शिविर, 23 लोगों ने किया रक्तदान

ओमकार गंगवार,मीरगंज(बरेली) 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में सीएचसी स्टाफ के साथ आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने सबसे पहले रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने भी रक्तदान किया। शिविर में कुल 23 लोगों ने रक्तदान किया।


आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन तथा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा।

रक्तदान शिविर में जिला स्तर से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित कुमार दिनकर के साथ मनोज शर्मा, डॉ. संजीव, डॉ. मुकेश, विवेक दीक्षित, अजीम और संतराम मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया और उन्हें रक्तदान के संबंध में जरूरी जानकारी भी दी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.