Wednesday, October 28, 2026

गन्ना सर्वे और सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ, किसानों की आपत्तियों के निस्तारण पर जोर

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 19, 2026

गन्ना सर्वे और सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ, किसानों की आपत्तियों के निस्तारण पर जोर

जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली)

सहकारी गन्ना विकास समिति मीरगंज में शनिवार को समिति स्तरीय गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन मेला और आपत्ति निस्तारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. डीसी वर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने फीता काटकर किया। मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान पहुंचे और गन्ना सर्वे तथा सट्टा संबंधी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को गन्ना सर्वेक्षण और सट्टा प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन के दौरान दर्ज विवरण का अवलोकन कर किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। किसानों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों और समस्याओं को भी अधिकारियों ने सुना।

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि गन्ना सर्वे और सट्टा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों से किसानों की आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करने को कहा।

ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने भी किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गन्ना किसानों को अपने सर्वे और सट्टे से संबंधित अभिलेखों की जांच कर लेनी चाहिए। यदि किसी किसान को अपने दर्ज विवरण में कोई कमी या गलती दिखाई देती है तो वह निर्धारित अवधि में आपत्ति दर्ज कराकर उसका सुधार करा सकता है।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों की समस्याओं को दर्ज किया तथा उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। मेले में किसानों ने गन्ने के रकबे, सर्वे और सट्टे से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। आयोजन के दौरान किसानों को प्रक्रिया में पारदर्शिता और सही अभिलेख सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.