Wednesday, October 28, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से बिहार निवासी युवक की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 25, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से बिहार निवासी युवक की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली)

 नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से बिहार निवासी एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है।

पुलिस के मुताबिक, नगरिया सादात रेलवे स्टेशन मास्टर की ओर से मेमो के माध्यम से थाना मीरगंज पुलिस को सूचना दी गई कि रेलवे ट्रैक पर पिलर नंबर 1342-25 के पास बरेली से रामपुर की ओर जाने वाले ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

पुलिस को रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव के पास एक बैग और कुछ कपड़े व अन्य कागजात भी मिले। मृतक के पर्स से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान चंदन यादव (31) पुत्र संजय यादव, निवासी ग्राम सोनबरसा, थाना बरौली, जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई।

प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि युवक की रात के समय ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी दे दी है। थाना पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.