जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली)
बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव हुरहुरी में गुरुवार दोपहर एक 18 वर्षीय युवक का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी सूचना दी है।
पुलिस के अनुसार हुरहुरी गांव निवासी प्रभात पुत्र प्रेमपाल, जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष बताई गई है और वह 12वीं पास था, गुरुवार को करीब 2:30 बजे घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार उन्होंने युवक को इस हालत में देखा। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक परिजन युवक की मौत का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता सके हैं। शव के संबंध में पंचायतनामा की कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना फील्ड यूनिट को दे दी गई है। फिलहाल मामले में किसी तरह की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।