Wednesday, October 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम, महिलाओं व बच्चों को पोषण का संदेश

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम, महिलाओं व बच्चों को पोषण का संदेश

ओमकार गंगवार,मीरगंज(बरेली) 

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को बालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ. डीसी वर्मा और एसडीएम निधि शुक्ला ने प्रतिभाग कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की विधि-विधान से गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण किट वितरित की गईं। वहीं, छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। अतिथियों ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परिवार और समाज की मजबूत नींव है। उन्होंने ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

एसडीएम निधि शुक्ला ने महिलाओं और ग्रामीणों को कुपोषण से बचाव के लिए पौष्टिक आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित आहार पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, लाभार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.