Wednesday, October 28, 2026

सेवा संकल्प यात्रा पहुंची पटियाली, मैन चौराहे पर पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 30, 2026

सेवा संकल्प यात्रा पहुंची पटियाली, मैन चौराहे पर पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

मैन चौराहे पर उमड़े भाजपा कार्यकर्ता, फूल-मालाओं से किया यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

पटियाली, राहुल गुप्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से बनारस जा रही सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को पटियाली पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर मैन चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर यात्रा का अभिनंदन किया और यात्रा में शामिल लोगों को फूल-मालाएं पहनाईं।


भाजपा पटियाली मंडल अध्यक्ष चौधरी सारांश पवन वार्ष्णेय के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक ममतेश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कासगंज कुलदीप प्रतिहार, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा के पटियाली पहुंचने पर मैन चौराहे पर कुछ समय के लिए स्वागत का माहौल बना रहा और स्थानीय लोगों ने भी यात्रा को देखा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.