Wednesday, October 28, 2026

गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से गूंजा बीडीएम पब्लिक स्कूल

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 2, 2026

गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से गूंजा बीडीएम पब्लिक स्कूल

जागरण टुडे.मीरगंज,( बरेली)

बीडीएम पब्लिक स्कूल, मीरगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों और आदर्शों को प्रस्तुत करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। आयोजन में विद्यालय के सिंगिंग, फाइन आर्ट्स और किंडरगार्टन विभाग ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डाला।


सिंगिंग विभाग के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। फाइन आर्ट्स विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों ने चित्रों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों राष्ट्रनायकों के व्यक्तित्व एवं विचारों को अभिव्यक्त किया। वहीं, किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इससे विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।


विद्यालय के डायरेक्टर अचल मिश्रा ने विद्यार्थियों से गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सत्य, अनुशासन, सादगी, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

प्रधानाचार्या डॉ. चारु खन्ना ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रनायकों का जीवन विद्यार्थियों को सत्य, कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, संस्कार और रचनात्मक प्रतिभा के विकास में सहायक होते हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.