कलश यात्रा और नगर भ्रमण के बाद स्थापित हुई भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा, महाप्रसाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पटियाली (राहुल गुप्ता )। तहसील परिसर में नवनिर्मित श्री तहसीलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसने नगर भ्रमण किया। जिसके उपरांत मंदिर में भगवान भोलेनाथ की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
इसके बाद महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने से तहसील परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।
कार्यक्रम का आयोजन उप जिलाधिकारी आतिश कुमार सिंह एवं समस्त तहसील प्रशासन, पटियाली की ओर से कराया गया।