Wednesday, October 28, 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: दानिश अख्तर के समर्थन में जुटे सपा नेता, जसवीर वाल्मीकि का जोरदार स्वागत

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 18, 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: दानिश अख्तर के समर्थन में जुटे सपा नेता, जसवीर वाल्मीकि का जोरदार स्वागत

गुरु प्रसाद काले के कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम, बोले- पीडीए की विचारधारा से प्रभावित होकर सपा के साथ है वाल्मीकि समाज

जागरण टुडे, बरेली

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को रामपुर गार्डन स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद काले वाल्मीकि के कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव के मंडल प्रभारी व हाथरस लोकसभा सीट पर सपा  प्रत्याशी रहे जसवीर वाल्मीकि का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी दानिश अख्तर के समर्थन में प्रचार करने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में जसवीर वाल्मीकि ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि चुनाव में सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना होगा।

सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद उर्फ काले ने कहा कि पीडीए की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में दलित और वाल्मीकि समाज के लोग समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं। सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों की भागीदारी जैसे मुद्दों को लेकर पीडीए की विचारधारा लोगों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी दानिश अख्तर के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।

जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता ने कहा की वर्तमान में पूरा माहौल सपा के पक्ष में है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर दानिश को जिताने के लिए कमर कस लें है। सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जनता को रुख को देखते हुए इस बार सपा प्रत्याशी का चुनाव जीतना तय है।  इस मौके पर अन्य सपा  नेताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर  अपने विचार साझा किए। साथ ही प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क तेज करने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश महासचिव सुभाष वाल्मीकि, सपा नेता डॉ. सीपी आर्या, समाजसेवी श्याम सुंदर वाल्मीकि, हरि सिंह वरदान, उद्यमी इंजीनियर अतिकाय सिंह, विजय चौहान वाल्मीकि, कुशराज वाल्मीकि और अभिजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.