कोतवाली क्षेत्र में खोया मंडी के पास रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा।जहां उसकी पहचान नेपाल निवासी 50 वर्षीय चंदन के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर चंदन की बेटी आशा भी अस्पताल पहुंच कई। उसने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है।
बेटी आशा ने बताया कि उनका परिवार नेपाल के सुरखेत जिले का रहने वाला है। वह वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं, जबकि उनके पिता चंदन नेपाल में ही थे। आशा का कहना है कि उसे किसी काम से नेपाल जाना था, जिसके लिए उसके पिता शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने फोन पर बताया था कि वे बरेली पहुंच रहे हैं। यहीं से दोनों नेपाल चलेंगे।
यह भी पढ़ें: भमोरा में सड़क हादसा, युकव की मौत, साथी घायल
इससे शनिवार को वह बरेली पहुंच गई। उसके फोन पर पिता पिता चंदन ने बताया कि वह रास्ते में हैं, लेकिन इसके बाद अचानक उनका संपर्क टूट गया। रातभर तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि कुतुबखाना क्षेत्र में खोया मंडी के पास नाले में एक शव का शव मिला है। आशा ने मौके पर जाकर देखा तो शव उसके पिता चंदन का निकला। आशा के मुताबिक उसके पिता की जेब से रुपये और सामान गायब है। उसने अपने पिता चंदन की हत्या की आशंका जताई है।
यह भी पढ़ें: तौकीर के करीबी आरिफ के दो काॅर्शियल काम्पलेक्स ढहाए
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि चंदन नाले में कैसे गिरा और उसके साथ क्या हुआ।
परिजनों को नेपाल में भी घटना की सूचना दे दी गई है। चंदन अपने पीछे पत्नी रामकुमारी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार घटना से गहरे सदमे में है।