Friday, January 30, 2026

Bareilly News: आयुष्मान: एक साल से बंद है एड मेंबर का विकल्प

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 9, 2025

Bareilly News: आयुष्मान: एक साल से बंद है एड मेंबर का विकल्प

जागरण टुडे, बरेली

पिछले वर्ष तक आयुष्मान लाभार्थी को जारी होने वाले गोल्डन कार्ड में एड मेंबर का विकल्प होता था, जिससे वह खुद अपने परिवार के सदस्यों को कार्ड से जोड़ सकता था, लेकिन फर्जीवाड़े की आशंका के चलते एक साल पहले ही शासन ने इस पोर्टल को अपडेट करते हुए इस विकल्प को बंद कर दिया है। इस संबंध में एक शिकायत आने पर जांच की गई तो विकल्प बंद होने की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें: आरटीओ कार्यालय का सर्वर डाउन, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को भटक रहे लोग 

दरअसल, पोर्टल पर एड मेंबर विकल्प को बंद करने की सूचना विभागीय अधिकारियों को भी नहीं थी, लेकिन हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के जिला अस्पताल स्थित आयुष्मान कार्यालय में एक शिकायत आई। एक पंचायत सहायक ने शिकायती पत्र दिया और बताया कि उसने आयुष्मान कार्ड में परिवार के सदस्यों को जोड़ने के ऑनलाइन विकल्प से 50 रिश्तेदारों के नाम जोड़ लिए थे। उसे नियमों की जानकारी नहीं थी। उसके कार्ड से ये नाम हटाए जाएं। जब अधिकारियों ने विकल्प संबंधी जानकारी ली तो पता चला कि ये विकल्प अब बंद कर दिया गया है। यानी अब कोई फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा।

पांच साल तक के बच्चे को मिलेगा इलाज

आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एड मेंटर विकल्प को एक साल पहले शासन स्तर से बंद कर दिया गया है। अगर किसी का पिता लाभार्थी है तो उसके पांच साल तक के बच्चे को योजना में कवर मिलेगा। इसके लिए इलाज के दौरान बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य है। अन्य सदस्यों के लिए अब आयुष्मान कार्यालय में आकर ही नियमानुसार जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: शेर अली जाफरी, उसके बेटे एवं गुर्गों पर एक और मुकदमा

यह भी पढ़ें: राजश्री मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने की तालाबंदी, दिनभर हंगामा

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.