Friday, January 30, 2026

Badaun News : भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 26, 2026

Badaun News : भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस

जागरण टुडे ,बदायूं

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री (वन एवं पर्यावरण विभाग) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें  - उप्र दिवस पर 213 गरीब कन्याओं का हुआ विवाह

मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान की शक्ति और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर है। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का महापर्व है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “भारत को विश्व गुरु बनाने” के संकल्प को साकार करें।

इसे भी पढ़ें - पिछड़ों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती बदायूं में आयोजित

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे गौरव, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है और संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य बनाए हुए है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। वहीं पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें - किसान-श्रमिक सशक्त होंगे तो देश आगे बढ़ेगा : शाक्य

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, डीसीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.