Friday, January 30, 2026

Badaun News : किसान-श्रमिक सशक्त होंगे तो देश आगे बढ़ेगा : शाक्य

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 23, 2026

Badaun News : किसान-श्रमिक सशक्त होंगे तो देश आगे बढ़ेगा : शाक्य

जागरण टुडे ,बदायूं

वजीरगंज  विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी-राम-जी) के अंतर्गत श्रमिक एवं किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बगरैंन स्थित गौरीशंकर इंटर कॉलेज तथा बनकोटा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने श्रमिकों, किसानों और ग्रामीणजनों से सीधे संवाद कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें - 125 दिन रोजगार की गारंटी से बदलेगी गांवों की तस्वीर: गुलाब देवी

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि जब तक गांव, मजदूर और अन्नदाता मजबूत नहीं होंगे, तब तक देश की प्रगति अधूरी रहेगी। इसी सोच के साथ विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन को लागू किया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय के स्रोत सुरक्षित हो सकें।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत-जी-राम-जी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को 125 दिनों तक कार्य की गारंटी दी जा रही है। यदि किसी कारणवश कार्य उपलब्ध नहीं हो पाता है तो आर्थिक सहायता का भी प्रावधान किया गया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

इसे भी पढ़ें - सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया वारात घर का लोकार्पण

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। तकनीकी निगरानी, पारदर्शी प्रक्रिया और स्थानीय स्तर पर योजना निर्माण के कारण लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत रोजगार को ऐसे कार्यों से जोड़ा गया है, जिनसे गांवों की आधारभूत संरचना जैसे सड़क, जल संरक्षण और सार्वजनिक सुविधाएं मजबूत हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें - अटल स्मृति सम्मेलन में राष्ट्रसेवा और लोकतंत्र सशक्त करने का आह्वान

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि वीबी-जी-राम-जी मिशन ग्रामीण जनता के लिए विश्वास और अवसर का प्रतीक है। इससे गांवों में ही सम्मानजनक रोजगार मिलेगा और ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, अमित पाठक, विश्वजीत गुप्ता, रितेश चौहान, राघव सिंह, मनोज शर्मा, जयपाल दिवाकर, अनुज सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रमिक, किसान, ग्रामीणजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.