Tuesday, March 31, 2026

Badaun News : बिसौली में ट्रैफिक सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 18, 2026

Badaun News : बिसौली में ट्रैफिक सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

जागरण टुडे, बदायूं

बिसौली नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। बुधवार को नगर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहन चालकों के चालान काटे गए और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़ें -  यातायात प्रभारी ने यातायात माह में आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है। सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान काटे गए।

इसे भी पढ़ें -  मुख्य आरक्षी प्रभात श्रीवास्तव ने दिखाई मानवता की मिसाल, बेहोश चालक की जान बचाई - यातायात पुलिस की सराहना

मनोज शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और पारिवारिक सुरक्षा से भी जुड़ा विषय है। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, गति सीमा का ध्यान रखें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल सुमित पंवार, कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल विक्रांत कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.