Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, संविधान इसकी मजबूत आधारशिला: एडीएम

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 26, 2025

Bareilly News: भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, संविधान इसकी मजबूत आधारशिला: एडीएम

जागरण टुडे, बरेली

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराते हुए शपथ दिलाई गई।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, और हमारा संविधान इसकी मजबूत आधारशिला है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवम्बर 1949 को अपनाया गया था, और 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। यह विश्व के सबसे विस्तृत एवं सर्वसमावेशी संविधानों में से एक है, जिसमें नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों, शासन व्यवस्था और न्याय प्रणाली से संबंधित व्यापक प्रावधान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  भोजीपुरा में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ की मौत 

एडीएम एफआर ने कहा कि भारतीय संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह विविधता से भरे देश को एक सूत्र में बांधता है। संविधान में हर वर्ग, हर समुदाय और हर नागरिक के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। यह नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म की स्वतंत्रता, समान अवसर और मौलिक अधिकार प्रदान करता है।

भारतीय संविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा का प्रतिबिंब है, जो नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध भी कराता है। प्रत्येक नागरिक को देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  बरेली में 88196 मतदाता डुप्लीकेट निकले

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देशदीपक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.