Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: बरेली में 88196 मतदाता डुप्लीकेट निकले, सूची से निकाले गए

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 25, 2025

Bareilly News: बरेली में 88196 मतदाता डुप्लीकेट निकले, सूची से निकाले गए

जागरण टुडे, बरेली

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्य रविवार को पूरा हो गया। संभावित सूची का सत्यापन कर जिले से 88196 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। कुल 394886 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से 306790 वोटर सत्यापन में सही पाए गए। फीडिंग कार्य में प्रदेश में बरेली प्रथम स्थान पर आया है।

यह भी पढ़ें: प्राइवेट व्यक्ति के जरिए घूस लेता था विपणन निरीक्षक, एंटी करप्शन ने रंगेहाथ पकड़ा

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वृहद पुनरीक्षण के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध करायी। सूची में कुल 394886 संभावित डुप्लीकेट मतदाता थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने 24 नवंबर तक सत्यापन कर विलोपन की फीडिंग आयोग की वेबसाइट पर कराने के निर्देश दिये थे।

 यह भी पढ़ें: लापरवाही पर 11 आशा वर्कर और एक संविदा कर्मी की सेवा समाप्त

आयोग के निर्देश के क्रम में डीएम अविनाश सिंह ने सत्यापन के बाद फीडिंग कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी लेने के लिए बीआरसी ऑपरेटर के साथ बैठक की। तहसील स्तर पर डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और विलोपन की फीडिंग कार्य की समीक्षा के लिए एडीएम ई, एडीएम सिटी व एडीएम न्यायिक को 2-2 तहसील आवंटित की गईं। डीएम की निगरानी में चल रहा पुनरीक्षण कार्य रविवार को सभी तहसीलों में पूरा कर लिया। 394886 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से 306790 वोटर सत्यापन में सही मिले, जबकि 88,196 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए, जिन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के प्रथम तीन बीएलओ को 10 हजार, 8 हजार और 6 हजार पारितोषिक की घोषणा की गई। डीएम ने प्रदेश में बरेली का प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी एडीएम, सभी एसडीएम्तर, तहसीलदार, बीडीओ, वीआरसी ऑपरेटरों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय को बधाई दी है।

सबसे ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता क्यारा ब्लॉक में निकले

आंवला तहसील क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में 19945 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में से 6531, रामनगर में 13270 में से 4080, मझगवां के 27955 में से 6252, तहसील सदर क्षेत्र के बिथरी चैनपुर के 31802 में से 7969, भोजीपुरा में 22500 में से 4736, क्यारा (आंशिक) में 21623 में से 10474, फतेहगंज वेस्ट (आंशिक) 3693 में से 452, नवाबगंज तहसील क्षेत्र के नवाबगंज में 41330 में से 7375, भदपुरा में 27626 में से 3752, बहेड़ी तहसील क्षेत्र के दमखोदा में 23318 में से 4920, बहेड़ी में 30200 में से 5832, शेरगढ़ (आंशिक) 16963 में से 2427, फरीदपुर तहसील क्षेत्र के फरीदपुर में 20679 में से 5605, भुता में 30766 में से 8196, मीरगंज तहसील क्षेत्र के फतेहगंज वेस्ट (आंशिक) में 16934 में से 2940, मीरगंज में 22526 में से 4306, क्यारा (आंशिक) में 1006 में से 434, शेरगढ़ (आंशिक) में 13794 में से 1915 डुप्लीकेट वोटर निकले।

यह भी पढ़ें: बरेली में एफएसडीए ने नशीला और कोडीन युक्त कफ सीरप पकड़ा, बिक्री पर रोक

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.