Tuesday, March 31, 2026

Badaun News :विधायक खेल स्पर्धा में प्रतिभाओं की चमक, विजेताओं को मिला सम्मान

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 29, 2025

Badaun News :विधायक खेल स्पर्धा में प्रतिभाओं की चमक, विजेताओं को मिला सम्मान

जागरण टुडे ,बदायूं

बदायूँ  युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत विधानसभा शेखुपुर में बालक-बालिकाओं की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतिष्ठित “माननीय विधायक खेल स्पर्धा” का भव्य आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी (बदायूं) में किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और कुश्ती की विभिन्न विधाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को खेलों के प्रति जागरूक रहने, नियमित अभ्यास करने तथा प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी में प्राथमिकता देकर उनके भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें - युवा शक्ति से बदलेगा देश: योगी

प्रतियोगिताओं में सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल में कादरचौक उच्च प्राथमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सीनियर बालक वर्ग में विकासखंड जगत की कथरा  खगेई टीम विजेता रही। जूनियर वर्ग वॉलीबॉल में भी कथरा खगेई  की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग वॉलीबॉल में कथरा खगेई टीम विजयी रही जबकि कादरचौक उपविजेता रहा।

इसे भी पढ़ें -एकता के संदेश के साथ सहसवान में विशाल पदयात्रा

लंबी कूद में सीनियर बालिका वर्ग में छाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती 45 किग्रा में कोमल विजेता बनीं। जूनियर 400 मीटर पुरुष में सूर्य, 400 मीटर महिला में सुधा प्रथम रहीं। जूनियर बालिका लंबी कूद में पायल, सब जूनियर में सागोपी, गोला फेंक सब जूनियर बालक में विशाल ने बाजी मारी। 200 मीटर जूनियर महिला में पूनम, बालक में अजय, सीनियर महिला में खुशबू विजेता रहीं। 800 मीटर जूनियर महिला में प्रीति, पुरुष में आशुतोष तथा सीनियर वर्ग में छाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 5मीटर लंबी कूद सीनियर वर्ग में रजनीश पाल कथरा खगेई  ने बाजी मारी

इसे भी पढ़ें -शेखूपुर चीनी मिल में नए पेराई सत्र का आगाज़

सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकासखंड जगत द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम सहित कई अधिकारी और पीटीआई उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.