Friday, January 30, 2026

Badaun News :अटल स्मृति सम्मेलन में जनसेवा और मतदाता जागरूकता का संकल्प

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 28, 2025

Badaun News :अटल स्मृति सम्मेलन में जनसेवा और मतदाता जागरूकता का संकल्प

जागरण टुडे,बदायूं

उझानी के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की विधानसभा कार्यशाला का आयोजन भगवान दास पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र आनवा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें - बदायूँ भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, सेवा और निष्ठा का जीवंत उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर कार्यकर्ता जनहित और राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा से कार्य करें। साथ ही मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बताते हुए उन्होंने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें -  एबीवीपी ब्रज प्रांत के 66वें अधिवेशन का भव्य शुभारंभ

क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र आनवा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सदैव राष्ट्र और समाज को सर्वोपरि रखा। उनके जीवन से हमें निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता तक सही जानकारी पहुंचाकर लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें - विधायक खेल स्पर्धा में प्रतिभाओं की चमक, विजेताओं को मिला सम्मान

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह जनता को जागरूक करे और हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए। यही अटल जी के आदर्शों का वास्तविक अनुसरण है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से नागरिकों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग किया जाएगा।

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन धैर्य, सत्य और समर्पण की मिसाल है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र की सेवा में निरंतर जुटे रहें। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक अजय तोमर ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बीएल-2 एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.