NSCT बरेली–मुरादाबाद मंडल की पहली गूगल मीट शुक्रवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता की। इस ऑनलाइन बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, सदस्यता बढ़ाना और आपसी समन्वय को बेहतर करना रहा।
यह भी पढ़ें: बरेली में सैलून एसोसिएशन ने किया भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से 100 प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया, ताकि संगठन की पहुंच और प्रभाव को और अधिक बढ़ाया जा सके। साथ ही सामाजिक सहयोग, एकता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान
मीटिंग के दौरान नए सदस्यों को जोड़ने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय, प्रांतीय और मंडलीय स्तर से मिले मार्गदर्शन को भी साझा किया गया, जिससे संगठनात्मक कार्यों को दिशा मिल सके।
इस गूगल मीट में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुमार शर्मा, तकनीकी प्रभारी रोशन सेन, सोशल मीडिया प्रभारी प्रभाकर कुमार शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर नंद श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष हरि किशन, बरेली मंडल संरक्षक रवि शंकर श्रीवास्तव, संगठन मंत्री जय प्रकाश शर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता दिनेश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इनके अलावा कोर टीम सदस्य एवं मुंबई प्रभारी घनश्याम शर्मा, संभल जिला प्रभारी अतुल, राजेंद्र प्रसाद रामपुर, हिरदेश माथुर एवं रघुवर प्रसाद बरेली सहसंयोजक राजेश कुमार, प्रचारक ओम प्रकाश, मीडिया प्रभारी रोहतास कुमार बदायूं जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, पीलीभीत जिला प्रभारी सुनील बाबू शाहजहांपुर जिला प्रभारी अमन श्रीवास्तव अन्य सहयोगी साथियों में कल्याण राय कमल कुमार सुशील कुमार श्रीवास्तव सर्वेश कुमार डॉ दीपक कुमार माथुर अवधेश राकेश कुमार आसेराम आदि उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।